• +91 9999383641
  • info@loksambhashan.org.in
Issue - 2024 Page No -83
विखंडन के मुहाने पर खडा पाकिस्तान
डॉ. अंशुल उपाध्याय *
सारांश:
पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। यहाँ पर उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची, और पश्तो प्रमुख भाषाएँ बोली जाती हैं। पाकिस्तान के मुख्य चार प्रांतों में पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, और ख़ैबर पख्तूनख़्वा शामिल हैं, इनके अलावा आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित क्षेत्र हैं। वर्तमान समय में, हिंदू और सिख पहाड़ी जनजातियाँ भी इस्लाम के रंग में रंग चुकी हैं, जिसने यहाँ की मौजूदा सांस्कृतिक विविधताओं को भी बुरी तरह नष्ट कर दिया है।
14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन के फलस्वरूप पाकिस्तान का गठन हुआ। उस समय पाकिस्तान में वर्तमान पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों शामिल थे। परंतु जब पाकिस्तान ने 22 अक्टूबर 1947 को कश्मीर को अपने प्रथम लक्ष्य के रूप में चुना, तब हमारा सामना आक्रामक प्रतिरोध से हुआ। 1947 में जब पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान का गठन हुआ, तभी से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तान की सेना का अत्यधिक हस्तक्षेप और पाकिस्तानी राजनीति में उसकी बढ़ती भूमिका ने आज पाकिस्तान को विभाजन के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
Read Pdf